{"_id":"59817e6e4f1c1bf1498b466c","slug":"worms-found-in-mid-day-meal-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उफ्फ! गोंडा में मिड डे मील में बच्चों को दी जा रही है ऐसी दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ! गोंडा में मिड डे मील में बच्चों को दी जा रही है ऐसी दाल
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
कीड़े वाली दाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को एमडीएम में बनाई गई दाल में कीड़ा निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। बच्चों की शिकायत पर जब विद्यालय के अनुदेशक ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी तो वे अनुदेशक पर ही भड़क गई।
उन्होंने पोते के साथ मिलकर अनुदेशक को पीट दिया। इससे नाराज बच्चों ने खाना फेंक दिया। जानकारी पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीएसए संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ नवाबगंज को निर्देशित किया गया है।

100 नंबर डायल कर बुलाई पुलिस
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को मिड डे मील में दाल चावल बनवाया गया था। बच्चे जब खाने के लिए बैठे तो उन्हें दाल में कीड़े दिखे। इस पर छात्र कृष्ण कुमार, विजय, पूनम, पूजा, शीतल, प्रदीप, संदीप, अजय, दिनेश, विष्णु, प्रिया आदि ने इसकी शिकायत अनुदेशक राहुल यादव से की।
राहुल ने रसोई में जाकर दाल की गुणवत्ता देखी तो वह काफी घटिया निकली। इसकी जानकारी राहुल ने प्रधानाध्यापिका बीना श्रीवास्तव को दी तो वह भड़क उठी। उन्होंने राहुल को डपट दिया। राहुल ने जब इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापिका ने अपने घर से अपने पोते को बुला लिया दोनों ने अनुदेशक को पीट दिया। मौके पर पहुंचे अभिभावक ने एतराज जताया तो प्रधानाध्यापिका ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली और अनुदेशक को पकड़वा दिया।