फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   worm found in food of dr shakuntala misra university

लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी के खाने में निकला कीड़ा, छात्रों ने किया हंगामा

Mon, 16 Apr 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
worm found in food of dr shakuntala misra university
खाने में निकला कीड़ा (लाल घेरे में) - फोटो : amar ujala

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में खाने में कीड़ा निकलने को लेकर रविवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि मेस कर्मचारी और छात्र आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने छात्रों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। विवि प्रशासन ने हस्तक्षेप कर छात्रों को शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।छात्रों ने मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत कर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


मेस में नारेबाजी करने के दौरान छात्र और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। छात्रों ने खाने की थाली फेंक दी। हंगामा बढ़ते देख विवि प्रशासन ने मामले को शांत कराया।  उधर मेस कर्मचारियों ने छात्रों के पक्ष को झूठा बताया और उन पर मारपीट का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में कीड़ा देख छात्रों ने किया हंगामा

worm found in food of dr shakuntala misra university
खाने में कीड़ा (लाल घेरे मेंं) - फोटो : amar ujala
कुलानुशासक प्रो. राजीव नयन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। शनिवार रात भी छात्रों ने खाने में कीड़ा होने की बात कहकर हंगामा किया था। उस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को शांत कराया था।

रविवार को छात्र एक बार फिर भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि मेस में घटिया खाना परोसा जाता है। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed