फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   world heart day

हर 5वां हार्ट पेशेंट 40 से कम

Sun, 29 Sep 2013 02:15 PM IST
अभिषेक यादव/लखनऊ
अभिषेक यादव/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
world heart day

राजधानी में दिल की सेहत लगातार कमजोर हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार दिल के मरीजों की संख्या हर दो सालों में दोगुनी हो जाती है।

विज्ञापन


हर पांचवां रोगी 40 वर्ष से कम उम्र का होता है। यानी, 40 से कम उम्र के 20 फीसदी लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं। करीब 70 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनके हृदय रोग की गिरफ्त में जाने का खतरा मंडरा रहा है।

कारण है हृदय रोग को बढ़ावा देने वाली जीवनशैली। विशेषज्ञ कहते हैं कि दिल के रोगों को दूर भगाना है तो हमें ऐसी जीवनशैली बदलनी होगी।

‘हमारे यहां आउटडोर में हर रोज करीब 350 मरीज आते हैं। इनमें से औसतन 100 से 120 नए होते हैं।’ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लारी कॉर्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषि सेठी के इन शब्दों में शहर में बढ़ते हृदय रोगों की भयावहता साफ नजर आती है।
विज्ञापन


लारी के अलावा एसजीपीजीआई और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी संस्थान हैं। इन संस्थानों में भी काफी मरीज पहुंच रहे हैं। पुराने मरीजों को मिला लें तो प्रमुख चिकित्सालयों की ओपीडी में रोजाना करीब 700 से 800 हृदय रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में हृदय रोग
- एक साल में लारी कार्डियोलॉजी में 2500 एंजियोग्राफी, 1300 एंजियोप्लास्टी, 500 पेसमेकर और 200 वॉल्व प्रोसीजर हुए।
- आरएमएलआईएमएस में करीब 800 एंजियोग्राफी, 500 एंजियोप्लास्टी, 360 पेसमेकर लगाए गए।
- एसजीपीजीआई में एंजियोप्लास्टी का आंकड़ा सर्वाधिक 1800 रहा।

जरूरत सुविधाएं बढ़ाने और बचाव की
चिकित्सकों के अनुसार मौजूदा सुविधाओं को तीन गुना बढ़ाने से अधिकतम लोगों को इलाज मुहैया हो सकेगा। फिर भी वे मानते हैं कि जीवन शैली में परिवर्तन से हृदय रोगियों की संख्या पर लंबे समय में काबू पाया जा सकता है।


रोजाना 700 मरीज, विशेषज्ञ महज 20

लखनऊ में यदि ओपीडी को ही देखें तो करीब 700 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इन्हें देखने के लिए पांच अस्पतालों में महज 20 हृदय रोग डॉक्टर हैं।

इनमें से सबकी ओपीडी रोजाना नहीं होती। ऑपरेशन और भर्ती मरीजों को देखना और पढ़ाने में भी ड्यूटी रहती है। उदाहरण के तौर पर लारी कॉर्डियोलॉजी में रोजाना एक विशेषज्ञ की ड्यूटी ओपीडी में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed