{"_id":"6a4c1644302fcb7b9d09e948","slug":"worker-dies-after-falling-from-third-floor-lucknow-news-c-13-lko1096-1815377-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत
Tue, 07 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में रविवार रात तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक सचिन कुमार (36) की मौत हो गई। वह रात करीब 11 बजे छत पर सोने जा रहे थे।
टिनशेड पर पैर रखते ही वह टूट गया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने के बाद उन्हें जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख इलाज से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां भी भर्ती नहीं किया गया। अंत में सचिन को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि सचिन उन्नाव के बिहार कटरी भगवंत नगर के निवासी थे। वे बनी स्थित वास्तु इंडिया लिमिटेड मुर्गी दाना फैक्टरी में काम करते थे और वहीं बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। थाना प्रभारी ने इसे हादसा बताया है।