{"_id":"609b75795e24610aae3751b0","slug":"work-from-home-system-should-be-implemented-in-all-offices-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सचिवालय संघ ने सीएम को पत्र लिखकर की मांग, सभी कार्यालयों में लागू हो वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सचिवालय संघ ने सीएम को पत्र लिखकर की मांग, सभी कार्यालयों में लागू हो वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था
Wed, 12 May 2021 11:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 May 2021 11:58 AM IST
सार
सचिवालय संघ के सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सैकड़ों सचिवालय कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सचिवालय संघ ने कोरोना वायरस के तेज संक्रमण को देखते हुए अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर सचिवालय सहित प्रदेश के समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयों को बंद कराकर वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से मृत्यु की दशा में मृतक आश्रितों को 50 लाख की एकमुश्त अनुग्रह राशि देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
सचिवालय संघ के सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सैकड़ों सचिवालय कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित हुए हैं। यथोचित उपचार के अभाव में कई कार्मिकों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। तमाम कार्मिक अभी भी जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। सामान्य नागरिकों व कर्मचारियों के साथ ही साथ प्रांतीय व भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों व अन्य सांविधानिक पदों पर बैठे कई लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया नहीं जा सका। यह क्रम अभी भी बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री व अन्य विशेषज्ञ लगातार अपील कर रहे हैं कि घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें।’ ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम व अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभागों को छोड़कर सचिवालय सहित पूरे प्रदेश के समस्त कार्यालयों के लिए ’वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
मिश्र ने कहा है कि संक्रमित कार्मिकों की मृत्यु कोरोना की समुचित दवा, उपचार उपलब्ध न होने के कारण ही हो रही है। ऐसी अकल्पनीय एवं असामयिक मृत्यु की दशा में मृतकों के आश्रितों को 50 लाख की एकमुश्त अनुग्रह राशि दिया जाना आवश्यक है।
Trending Videos
सचिवालय में 33 प्रतिशत उपस्थित का आदेश जारी
सचिवालय प्रशासन विभाग ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सचिवालय के समस्त विभागों में एक समय में 33 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया है। सचिवालय में प्रतिदिन स्वीकृत जनशक्ति के 50 प्रतिशत कर्मी आएंगे, लेकिन एक समय में उनकी उपस्थिति 33 प्रतिशत तक ही होगी।