फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work boycott by doctors appointed on contract

Lucknow News: अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार

Tue, 13 Oct 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Work boycott by doctors appointed on contract
लखनऊ। वेतन विसंगति से नाराज सेवा अनुबंधित (बॉन्ड) डॉक्टरों ने सोमवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ पर मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सीएचसी-पीएचसी में तैनात सेवा अनुबंधित डॉक्टरों के वेतन में बड़ा अंतर है। समान एमबीबीएस डिग्री, अनिवार्य सेवा (बॉन्ड) अवधि और भर्ती प्रक्रिया के बावजूद सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टरों को 50 से 65 हजार रुपये, जबकि मेडिकल कॉलेजों में तैनात डॉक्टरों को एक लाख रुपये या अधिक प्रतिमाह वेतन मिलता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि दो सितंबर को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शासनादेश जारी कराने का आश्वासन दिया था। इसे तीन सितंबर तक जारी होना था लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांग पूरी न होने से डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed