फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   work agent of jkb developers absconded in lakhs of rupee investors fraud

निवेशकों के लाखों रुपये हड़पने में फरार जेकेबी डेवलपर्स का कारिंदा गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 08:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 26 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
work agent of jkb developers absconded in lakhs of rupee investors fraud
arrested
गुडंबा क्षेत्र में निवेशकों के लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने जेकेबी डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के कारिंदे विक्रांत त्रिपाठी को मंगलवार सुबह मुलायम चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दलित उत्पीड़न व धोखाधड़ी के चार मुकदमों में पुलिस को उसकी तलाश थी। कंपनी का मालिक पहले से जेल में है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को कम कीमत पर फ्लैट व प्लाट और सात वर्ष में रकम तीन गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में जेकेबी डेवलपर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्टर लिमिटेड कंपनी के सक्रिय कर्ताधर्ता विक्रांत त्रिपाठी को मुलायम चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


कंपनी का मालिक राजेश सिंह पहले से जेल में है। गुडंबा थाने में दर्ज चार मुकदमों में नामजद विक्रांत त्रिपाठी की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। अन्य प्रदेशों व कई जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का शिकार बने निवेशकों में बाराबंकी के बड्डूपुर थाने के गांव समरदा निवासी ओमकार रावत और देवा थाने के गांव मित्ताई निवासी सोनापती गौतम ने कंपनी के मालिक राजेश सिंह, उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, कंपनी के आशीष श्रीवास्तव, विक्रांत त्रिपाठी, दुर्गेश जायसवाल, दीपक शुक्ला पर 30 लाख व 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी एवं दलित उत्पीड़न प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

इसी तरह सीतापुर के महमूदाबाद के मोहल्ला रमुआपुर निवासी जयप्रकाश ने धोखाधड़ी करके लाखों रुपये हड़पने और जानकीपुरम के राधेश्याम का पुरवा निवासी कमलेश यादव ने राजेश सिंह, विक्रांत त्रिपाठी व उनके साथियों पर फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी का मामला दर्ज कराया था। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed