फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women teachers to be recruited near their city.

72,825 शिक्षक भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता

Thu, 08 Jan 2015 01:30 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women teachers to be recruited near their city.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों को 19 जनवरी से तैनाती देने के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। महिला, निशक्त व टॉप मेरिट वालों को शहर के करीब सड़क के किनारे स्कूलों में तैनाती दी जाएगी जबकि कम मेरिट वालों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में जिलों से आए अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों को तैनाती देने के लिए खाली पदों के आधार पर स्कूलों की सूची तैयार कर ली जाए जिससे वरीयताक्रम के आधार पर नियुक्ति पत्र देने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा ने डायट प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीन चरणों के पात्रों के नाम वेबसाइट पर डाले जा चुके हैं। चौथे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगी।

डायट प्राचार्य चौथे चरण की काउंसलिंग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सामान्य वर्ग को 105 व आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर पात्र मानते हुए सूची बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 17 जनवरी को देंगे।

इसके आधार पर चारों चरणों की काउंसलिंग में मिले पात्रों के 18 जनवरी को नियुक्ति पत्र तैयार करते हुए 19 जनवरी से बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

स्कूलों में तीन माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण

Women teachers to be recruited near their city.

प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा इसमें  डायटों तीन माह का क्रियात्मक और स्कूलों में तीन माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण होगा।

क्रियात्मक प्रशिक्षण डायटों के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और न्याय पंचायत केंद्र (एनपीआरसी) पर भी दिया जाएगा। कुछ प्रशिक्षु शिक्षकों को पहले क्रियात्मक और कुछ को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी तरह यदि किसी जिले में कम प्रशिक्षु शिक्षक हैं और डायटों की क्षमता अधिक है तो पास के प्रशिक्षु शिक्षकों को वहां प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

मेरिट में आने वालों को नहीं होगी परेशानी

एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की यदि समस्या होती है तो वे संबंधित डायट व बेसिक शिक्षा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यर्थी मेरिट में आते हैं और उनका नाम काउंसलिंग लिस्ट में नहीं है तो वे प्रमाण पत्रों के साथ अपना प्रत्यावेदन 14 जनवरी की शाम 5 बजे तक डायट व बेसिक शिक्षा अधिकारी को  दे सकते हैं।

27 जनवरी को हर हाल में ज्वाइन करना होगा

Women teachers to be recruited near their city.

गौरतलब है कि प्राइमरी स्कूलों में चल रही प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। नियुक्ति पत्र लेने वालों को 27 जनवरी तक हर हाल में जॉइन करना होगा।

इसके बाद बचे पात्रों को रिक्त पदों के आधार पर 29 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन्हें एक सप्ताह के अंदर स्कूलों में जॉइन करना होगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में मंगलवार को हुई 35 जिलों के डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने यह निर्देश दिया।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। एससीईआरटी ने तीन चरणों की काउंसलिंग में पात्र मिलने वालों की सूची डायट प्राचार्यों से मंगाते हुए नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed