फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women take charge of city station, operations improve

Lucknow News: महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान, बेहतर हुआ संचालन

Sun, 08 Mar 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women take charge of city station, operations improve
महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का सिटी रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला ऐसा स्टेशन है, जिसे पूरी तरह से महिला रेलकर्मी संचालित करती हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी गत वर्ष अक्तूबर में मिली थी। उन्होंने न केवल संचालन को बेहतर किया, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से लेकर स्टेशन के रखरखाव को भी उत्कृष्ट बनाया। यहां महिला सशक्तीकरण की बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलती है।
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र हो या फिर टिकट चेकिंग स्टाफ। आरपीएफ जवान हों या फिर ट्रेन ऑपरेशन। साफ-सफाई से लेकर शिकायतों का निस्तारण करने वाले कर्मचारी। सिटी रेलवे स्टेशन पर पुरुषों की जगह 32 महिला रेलकर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। पिछले छह महीने में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कई बार महिलाओं की कार्यशैली की सराहना की है। स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं प्रदेश का पहला ऐसा स्टेशन है, जिसकी कमान पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों के हाथ में है। इसमें कॉमर्शियल, ऑपरेटिंग, सेफ्टी, सिक्योरिटी, टिकटिंग, साफ-सफाई, टिकट चेकिंग स्टाफ सहित अन्य जिम्मेदारियां महिलाएं निभा रही हैं। ये महिलाएं रात में भी ट्रेनों के संचालन को देखती हैं। सिटी रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। स्टेशन पर मुख्य प्रवेशद्वार के साथ द्वितीय प्रवेशद्वार जुबली इंटर कॉलेज की ओर है। सिटी स्टेशन पर करीब 15 ट्रेनों के स्टॉपेज हैं, जिससे 4500 के आसपास यात्रियों की आवाजाही होती है।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

महिलाओं के हाथ सिटी स्टेशन की कमान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed