फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   "Women should not feel unsafe."

Lucknow News: ‘महिलाएं अपने को असुरक्षित न महसूस करें’

Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
"Women should not feel unsafe."
नगराम के कनेरी ​स्थित पंचायत भवन में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद वक्ता। 
नगराम। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत कस्बे के कनेरी स्थित पंचायत भवन में संगोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अल्पा कटियार ने कहा कि महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस न करें, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। किसी भी समस्या पर 1090, 112, 1076 नंबर डायल करने पर उनकी सुरक्षा के लिए तुरंत पुलिस पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सूर्या सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से टीका लगवाना चाहिए। गायिका उमा लखनवी, राजेश्वरी भट्ट ने स्वास्थ्य के प्रति नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी, प्रधान बृजेश कुमार, समूह सखी, अर्चना रावत, विद्यावती लक्ष्मी, पूर्व प्रधान पंचम, आशाराम, जैकरन, रामानंद विक्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed