फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women should not be afraid, if someone bothers them, take help from the police

Lucknow News: महिलाएं डरे नहीं, कोई परेशान करे तो लें पुलिस की मदद

Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women should not be afraid, if someone bothers them, take help from the police
रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर क्षेत्र के किला बाजार में पुलिस अफसरों ने महिलाओं के साथ संवाद करके उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने शासन के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं किसी से डरे नहीं। यदि कोई परेशान करे तो पुलिस की मदद ले। मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी एवं सीओ सदर वंदना सिंह ने कहा कि राह चलते यदि किसी महिला को कोई परेशान कर रहा है तो वह वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन करके मदद ले सकती हैं। शासन के निर्देश पर गांवों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। महिला थानेदार रेखा सिंह ने कहा कि कोई समस्या होने पर महिलाएं थाने आकर उनसे बेहिचक होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन

इनसेट
मैम नहर में पानी नहीं आ रहा, दिखवा लीजिए
मिल एरिया थाना क्षेत्र के कंचौदा नानकारी गांव में भी महिलाओं से संवाद के लिए चौपाल लगाई गई। इस दौरान गांव की रहने वाली ज्ञानवती, फूल कुमारी, जगराना, निर्मला ने सीओ सदर वंदना सिंह से शिकायत किया कि मैम नहर में पानी नहीं आ रहा है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। प्लीज मैम नहर में पानी छुड़वा दीजिए। इस पर सीओ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। सीओ ने बताया कि नहर में पानी आने लगा है। सीओ ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed