{"_id":"c217d10e9f54cf966aa8416337c5fdcb","slug":"women-should-be-awarded-with-fifty-percent-reservation-says-shivpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना आचरण सुधारें महिलाएं: शिवपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना आचरण सुधारें महिलाएं: शिवपाल सिंह
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल ने कहा कि महिलाओं पर आरोप बहुत जल्दी लगते हैं। इसलिए वे अपना आचरण ठीक रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की भी बात उन्होंने कही।
वहीं, शिवपाल ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार पांच महीने में महज पांच रुपये भी काला धन विदेशों से वापस नहीं ला पाई, जबकि इसी मुद्दे पर पूरा चुनाव लड़ा गया था।
अब केंद्र सरकार के सारे वादों की पोल खुलने लगी है।
शिवपाल एक गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने को-ऑपरेटिव बैंकों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में इतने सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए हैं, जिन्हें सिर्फ सूचना दे दें तो सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन इस सफाई अभियान की सच्चाई यह है कि सफाई करने वाले ठेले पर कूड़ा डालकर सफाई करने का नाटक कर रहे हैं। सिर्फ फोटो-फोटो खेला जा रहा है।