{"_id":"67df9206032358c2630f2eb8","slug":"women-shot-dead-in-lucknow-accused-absconding-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की गोली मारकर हत्या, छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की गोली मारकर हत्या, छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध पड़ा भारी
Sun, 23 Mar 2025 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
घर के सामने छात्रों के गुटों में हो रहे झगड़े का विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
लखनऊ में गोली मारकर महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। छात्रों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर की है। यहां के निवासी श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह और पत्नी सारिका श्रीवास्ताव (43) छत पर टहल रहे थे। इसी समय उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी।
यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी का निर्देश: शिक्षक विहीन न रहे कोई स्कूल, स्कूलों में होंगे खेल के मैदान; एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
इस पर श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन