फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women roadways worker beat the passenger

Lucknow News: महिला रोडवेजकर्मी ने यात्री को दौड़ाकर पीटा, निलंबित

Fri, 23 Jun 2023 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women roadways worker beat the passenger
लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को महिला रोडवेजकर्मी ने एक महिला यात्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दूसरे कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद यात्री को बचाया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने आरोपी महिला कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
कैसरबाग बस स्टेशन पर उन्नाव के भगवंतनगर के लिए बस की जानकारी के लिए एक युवती पूछताछ काउंटर पर पहुंची। आरोप है कि इंक्वायरी पर तैनात नियमित महिला परिचालक फैजा फारूकी ने बसों की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इस पर यात्री ने फिर से जानकारी मांगी तो फैजा का पारा चढ़ गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला कर्मचारी ने काउंटर से बाहर निकलकर युवती को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे टाइम कीपर आमिर जावेद ने फैजा और युवती के बीच बीचबचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरबाग बस स्टेशन के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि महिला कर्मी व युवती के बीच धक्कामुक्की का वीडियो आया है। महिलाकर्मी को निलंबित कर कर दिया गया है।

इससे पहले आलमबाग बस स्टेशन पर तैनात रहीं एसएसआई ज्योति अवस्थी ने भी एक यात्री की पिटाई कर दी थी। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद ज्योति को हटाया गया था।

इसी क्रम में कुछ दिन पहले प्रयागराज की एक बस में संविदा परिचालक ने एक महिला यात्री की पिटाई कर दी थी। रोडवेज प्रशासन ने परिचालक अजीत सिंह की संविदा समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed