फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women participents increases in AIMPLB.

तीन तलाक मामले का असर: पर्सनल लॉ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

Sat, 19 Nov 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
women participents increases in AIMPLB.
demo pic

एक साथ तीन तलाक के मामले में पूरे देश में भ्रम दूर करने के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। बोर्ड में लखनऊ समेत कई प्रदेशों की नौ नई महिला सदस्यों को शामिल किया गया है। इनको मुस्लिम महिलाओं को शरीयत में मिले अधिकार, निकाह व तलाक का सही अर्थ समझाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन


तीन तलाक पर केंद्र की मोदी सरकार के मौजूदा रुख के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने खुद ही मुस्लिम महिलाओं के बीच जाने का फैसला लिया है।

कोलकाता में बुलाए गए अधिवेशन केपहले दिन मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी की सदारत में शुक्रवार को शरीयत में महिलाओं के अधिकारों और तलाक के मामले में फैलाए जा रहे भ्रम पर चर्चा के साथ ही नौ महिलाओं को नया सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


बोर्ड का मानना है कि तीन तलाक शरीयत का हिस्सा है, इसमें किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं है। इस्लाम में मिले महिलाओं के हक, निकाह और तलाक के सही मायने मुस्लिम महिलाओं तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी बोर्ड महिलाओं को दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मर्द के बराबर है हक

women participents increases in AIMPLB.
demo pic

बोर्ड की इसलाहे मआशरा कमेटी की महिला विंग की संयोजक डा. आसमा जेहरा ने कहा कि शरीयत में मुसलमानों को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं। इसमें निकाह और तलाक भी शामिल है।

निकाह के मौके पर मर्द से पहले औरत को ये हक दिया गया है कि वो निकाह के लिए अपनी सहमति जाहिर करे। अगर औरत निकाह से इन्कार कर दे तो लड़के के लाख चाहने पर भी शरई तौर पर निकाह नहीं हो सकता।

इसी तरह, मर्द और औरत को तलाक में भी बराबर का हक दिया गया है। कुरान ने जहां शौहर को तलाक देने का हक दिया है, वहीं बीवी को खुला या फस्खे निकाह के जरिये छुटकरा पाने का हक दिया है।

ये महिलाएं हैं बोर्ड की नई सदस्य

women participents increases in AIMPLB.
demo pic

लखनऊ की निकहत फातिमा, अलीगढ़ की आमना रिजवान, बजरा निकहत, विजयवाड़ा की तबस्सुम, चेन्नई की फातिमा मुजफ्फर, मुंबई की सुमय्या नसीम, डॉ. आलिया, केरल की एएस जैनब, यासमीन फारूकी एडवोकेट।

बोर्ड में कुल 250 सदस्य
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में देश भर में कुल 250 सदस्य हैं। इसमें महिला सदस्यों की संख्या 45 है। बोर्ड की कार्यकारिणी 50 सदस्यों की है, जिसमें छह महिला सदस्य शामिल हैं। नई महिला सदस्य बनने के बाद महिलाओं की संख्या 54 हो गई है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष बने मौलाना राबे

women participents increases in AIMPLB.
मौलाना सैयद राबे हसन नदवी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी को पांचवी बार चुना गया। उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य ने दावेदारी पेश नहीं की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का सालानाअधिवेशन शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हुआ है।

20 नवंबर तक चलने वाले अधिवेशन में तीन तलाक में सरकारी दखल के अलावा शरीयत की हिफाजत और मुस्लिम समाज की समस्याओं पर चर्चा होनी है। पहले दिन बोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया।

हर तीन साल के बाद होने वाले बोर्ड के पदाधिकारियों के इस चुनाव में मौलाना राबे हसनी के विरोध में किसी ने भी दावेदारी पेश नहीं की। मौलाना हसनी से पहले मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी (अली मियां) पांच बार बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बोर्ड की कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मौलाना फखरुद्दीन अशरफ, मौलाना जलालुद्दीन उमरी,  मौलाना सईद काका, मौलाना कल्बे सादिक बोर्ड के उपाध्यक्ष और मौलाना वली रहमानी को बोर्ड का महासचिव चुना गया। मौलाना महली ने बताया कि हैदराबाद के मौलाना खालिद सैफुल्ला और मौलाना अब्दुल रहीम मुजद्दीदी को सचिव चुना गया। बोर्ड की कार्यकारिणी में 51 सदस्य होंगे।

1972 में हुआ था बोर्ड का गठन

women participents increases in AIMPLB.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

देश भर के मुसलमानों के सामाजिक मामलों की सर्वोच्च संस्था का गठन का फैसला 27-28 दिसंबर 1972 को मुंबई में हुए अधिवेशन में लिया गया।

इसके बाद सात अप्रैल 1973 को हैदराबाद में हुई बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का गठन हुआ, जिसमें मौलाना कारी तैय्यब कासमी अध्यक्ष और मौलाना सैय्यद मिन्नतुल्ला रहमानी महासचिव चुने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed