{"_id":"61ccc9861a013060453ac93a","slug":"women-officer-report-fir-at-para-thana-lucknow-news-lko611139458","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल सचिव व परीक्षा नियंत्रक समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल सचिव व परीक्षा नियंत्रक समेत चार पर केस
विज्ञापन
पूनर्वास विवि की महिला अफसर ने दर्ज कराई एफआईआर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय की एक महिला अधिकारी ने कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव व प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने, मारपीट व आपराधिक साजिश रचने का पारा थाने में केस दर्ज कराया है।
पारा इंस्पेक्टर दधिबलि तिवारी ने बताया कि महिला ने कुलसचिव अमित कुमार सिंह पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बात न मानने पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।
वहीं, परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय, प्रो. हिमांशु शेखर झा और उप कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार सिंह पर कुलसचिव की मदद करने का आरोप लगाया है।
कहा कि ये तीनों उन पर कुलसचिव से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ ही बदनाम व अपमानित करते हैं। बिना वजह के कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं। कुलपति से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
इस पर विवि की आंतरिक जांच कमेटी से छानबीन कराई गई, पर सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। उपनिरीक्षक मो. अफजल को मामले की विवेचना सौंपी गई है।
जांच से बचने को लगाए झूठे आरोप
कुलसचिव अमित कुमार सिंह का कहना है कि यही आरोप लगाकर पहले की गई शिकायत की विवि की आंतरिक समिति जांच कर चुकी है। इसमें आरोप झूठे मिले थे और समिति ने महिला पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। जांच से असहमति पर वह दोबारा जांच की मांग कर सकती थीं। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय का कहना है कि आरोप लगाने वाली अधिकारी की नियुक्ति, पीएचडी में प्रवेश व आवास आवंटन समेत अन्य मामलों की विवि स्तर पर जांच चल रही है। इससे बचने के लिए वह झूठे आरोप लगा रही है।