{"_id":"915a2828a0aad6b27baa8b6cd65bc915","slug":"women-looted-than-throwed-from-running-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लूटने के बाद, ट्रेन से नीचे फेंका!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को लूटने के बाद, ट्रेन से नीचे फेंका!
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपीगंज
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार सुबह वाराणसी से पुणे जा रही महिला के साथ दो बदमाशों ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पास लूटपाट की और विरोध करने पर उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के हवदासीपुर निवासी पिंकी देवी (35) पत्नी अनिल सिंह बुधवार को ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से अपने पति अनिल के यहां पुणे जा रही थी। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन खड़ी हुई तो वह पर्स लेकर बाथरूम गई थी। इसके बाद बेसिन में हाथ मुंह धो रही थी कि दो बदमाश उसका पर्स छीनने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पर्स छीनते हुए महिला को धक्का दे दिया जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन जाने पर घायल पड़ी महिला को देखकर लोगों ने जीआरपी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल महिला के अनुसार पर्स में 35 हजार नकद और कीमती गहने भी थे, जिसे बदमाश लेकर भाग गए।
विज्ञापन