फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women knows important of blood donation

रक्तदान करने में महिलाएं आगे

Sat, 07 Dec 2013 01:22 AM IST
मनीष सिंह/लखनऊ
मनीष सिंह/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
 women knows important of blood donation

रक्तदान में महिलाएं भी आगे हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों में कुछ महिलाएं घर-परिवार में बगैर बताए हर तीन महीने में अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर रही हैं।

विज्ञापन


ब्लड बैंक प्रभारियों का कहना है निरंतर महिलाएं ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए पहुंच रही हैं। अधिकारियों की मानें तो हर महीने में वालंटियर महिला ब्लड डोनर की संख्या समय के साथ तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी की डॉ. रत्ना पांडे बताती हैं कि महिलाएं स्वैच्छिक रक्तदान में काफी दिलचस्पी ले रही हैं।

उनका कहना है कि हर महीने अस्पताल में 10 से 12 की संख्या में महिला डोनर रक्तदान के लिए पहुंच रही हैं।

वह बताती हैं कि रक्तदान करने वालों में अस्पताल की महिला स्टाफ भी आगे हैं। वो डोनर का नाम न बताने की शर्त पर कहती हैं कि सदर की रहने वाली एक महिला हर तीन महीने पर अस्पताल में ब्लड डोनेट करने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उनकी कई महिला साथी भी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर चुकी हैं। डॉ. रत्ना पांडे की मानें तो इस तरह की महिलाएं रक्तदान को बढ़ावा दे रहीं है।

लोगों को अब ये सोचना छोड़ देना होगा कि महिलाएं रक्तदान नहीं करती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक संख्या में रक्तदान कर सकती हैं।


इसी तरह बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. टीपी सिंह बताते हैं कि अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या बेहद कम है।

इसके बावजूद अस्पताल के ब्लड बैंक में हर महीने कम से कम छह से सात महिलाएं स्वैच्छिक रक्तदान कर रही हैं।

अस्पताल के अधिकारी महिलाओं के इस कदम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अगर हालात यही रहे और महिलाओं को जागरूक किया जाता रहा तो स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed