फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women Entrepreneurs Got a Boost at the Boot Camp

Lucknow News: बूट कैंप में महिला उद्यमियों को मिली उड़ान

Sun, 28 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women Entrepreneurs Got a Boost at the Boot Camp
महिला उद्यमी
लखनऊ। परिवर्तन चौक स्थित होटल में फिक्की फ्लो लखनऊ की ओर से आयोजित फ्लो शी राइजेज कार्यक्रम का समापन हुआ। तीन दिन तक चले बूट कैंप में महिला उद्यमियों को नई उड़ान मिली। चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। बूट कैंप में प्रतिभागियों ने देश के प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों, सफल उद्यमियों और मेंटर्स के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

विभिन्न इंटरैक्टिव सत्रों और कार्यशालाओं के माध्यम से उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी योजनाओं, निवेश एवं फंडिंग के अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही, उन्हें निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य महिला उद्यमियों के साथ नेटवर्किंग का भी अवसर मिला। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस आलोक कुमार रहे। उन्होंने सभी उद्यमियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीनियर वाइस चेयरपर्सन देवांशी सेठ, एकता मौर्य, करिश्मा खन्ना, अद्वैत कुर्लेकर, प्राची जैन, टीना मनसुखानी गर्ग, विवेक वर्मा, प्राजक्त राउत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed