{"_id":"64516df837541ee8ae045442","slug":"women-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1018-213442-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति जख्मी
Wed, 03 May 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के नीवां गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में सोनम शुक्ला (28) की मौत हो गई, जबकि मृतका का पति अनुराग घायल हो गया। ट्रक कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।
पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के शुक्लागंज, पोनी रोड, गंगा घाट निवासी अनुराग शुक्ला मंगलवार सुबह हेलमेट लगाकर पत्नी सोनम (28) को बाइक से लेकर बाराबंकी जा रहा था।
बंथरा के बनी-मोहनलालगंज रोड स्थित नीवां गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग तो बच गया, लेकिन सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने आननफानन घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाने कार्यालय में बैठे दीवान ने काफी देर तक सरकारी फोन नहीं उठाया। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गंभीर रूप से घायल सोनम की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी ढाई माह पहले 12 फरवरी को हुई थी।