फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women commission is useless in badaun case

बदायूं मामले पर महज लकीर पीट रहा है आयोग

Mon, 02 Jun 2014 08:44 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
women commission is useless in badaun case

महिलाओं के हक दिलाने और उनके उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बना राज्य महिला आयोग केवल लकीर ही पीट रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से पूरे मामले की सूचना मांगने के बाद आयोग अब तटस्थ की भूमिका में है। जबकि 30 मई को बदायूं गई आयोग की तीन सदस्यीय टीम भी अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी है।

बदायूं में दो नाबालिग बहनों के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा है। राज्य महिला आयोग ने भी शुरुआत में मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस से जानकारी मांगी।

विज्ञापन

छुट्टी के चलते नहीं बन सकी रिपोर्ट

women commission is useless in badaun case

इस पर पुलिस ने आयोग को तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन की जानकारी दी। हालांकि तब तक राज्य सरकार दो पुलिसकर्मियों को इनमें से बर्खास्त कर चुकी थी।

आयोग की टीम की रिपोर्ट की जानकारी करने पर पता चला कि अभी यह तैयार ही नहीं हो सकी है। इस पर आयोग की उपाध्यक्ष और तीन सदस्यीय टीम की वरिष्ठतम सदस्य जानकीपाल का कहना है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी केचलते रिपोर्ट नहीं दी जा सकी।

सभी सदस्यों से उनकी रिपोर्ट मांगी गई है। संभावना है कि सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शेम-शेम नारे लगाए

women commission is useless in badaun case

सूबे के महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर यूथ क्लब वेलफेयर फाउंडेशन ने रविवार को राजधानी में जीपीओ पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की कानपुर में महिला पत्रकार के सवाल पर अशोभनीय टिप्पणी पर शेम-शेम के नारे लगाए।

संस्था के अध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार के आने के बाद से ही महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। इसे रोकने के लिए सरकार को तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए।

वहीं युवा स्नातक बेरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रगतिशील व्यापार मंडल की बैठक में बदायूं बलात्कार व हत्याकांड की निंदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed