फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women commission asked all DMs for report on boutiques women gyms and yoga centers

UP News: महिलाओं से बैड टच पर सख्त महिला आयोग, सभी डीएम से बुटीक... जिम और योगा सेंटर की मांगी रिपोर्ट

Thu, 21 Nov 2024 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह जनार्दन मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
जनार्दन मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 09:52 PM IST
सार

महिला आयोग ने सभी डीएम से बुटीक महिला जिम और योगा सेंटर की रिपोर्ट मांगी है। आयोग की तरफ से महिला कर्मचारियों की कमी होने पर महिलाओं को प्रशिक्षण भी देगा। 

विज्ञापन
Women commission asked all DMs for report on boutiques women gyms and yoga centers
यूपी महिला आयोग का प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में महिला आयोग ने सभी जिलों के डीएम को बुटीक, जिम, योगा सेंटर व अन्य महिला संस्थानों की जानकारी मांगी है। आयोग ने 28 अक्तूबर को बुटीक, जिम व विशेषकर महिलाओं से जुड़े अन्य संस्थानो में ट्रेनर, दर्जी व अन्य कर्मचारी महिलाओं को ही रखने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुदृढ़ करने और उनके खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए यह पहल की गई है। इससे महिलाओं को नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। महिला आयोग के निर्णय को प्रदेश में लागू करने के लिए महिला जिम, बुटीक, योगा सेंटर की जानकारी और उनमें कार्यरत कर्मचारियों की सूची बनानी होगी। 
विज्ञापन


आयोग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर एक महीने में आवश्यक जानकारी देने को कहा है। योगा सेंटर, महिला जिम सेंटर जहां महिलाएं ही अपनी फिटनेस सुधारने जाती हैं वहां पुरुष ट्रेनर और उनके सहयोगियों से बैड टच, गलत व्यवहार की कई शिकायतें मिलने के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के आदेश का हुआ था विरोध

महिला आयोग के महिला संस्थानों में महिलाओं को ही ट्रेनर, टेलर योगा गुरु रखने के आदेश का कुछ संस्थाओं और लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि आयोग के इस आदेश से कई पुरुषों की नौकरी चली जाएगी। हालांकि कई महिलाओं के लिए काम कर रही संस्थाओं व जिम, योगा सेंटर जा रही महिलाओं ने आयोग के आदेश का स्वागत किया और इसे महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम भी कहा।

आयोग देगा महिलाओं को ट्रेनिंग

महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान का कहना है कि ऐसे संस्थान जहां महिलाएं ही सीखने जाती हैं, काम करती हैं या अपनी जरूरतों के लिए जाती हैं वहां महिलाओं को ही ट्रेनर, दर्जी होना चाहिए। महिलाओं को मौका मिलने से उन्हें रोजगार के और अवसर भी मिलेंगे। इसके अलावा यदि कहीं ऐसे संस्थानों में उपयुक्त महिला ट्रेनर, टेलर व अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता होती है तो आयोग महिलाओं को इसके लिए ट्रेनिंग देने पर भी विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed