फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women became owners of assets worth Rs 1.35 lakh crore in 18 months in up

Women Empowerment : 18 महीने में 1.35 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन बनीं यूपी की महिलाएं, यह है वजह

Sat, 24 Jun 2023 03:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक गुप्ता, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

रजिस्ट्री शुल्क और टैक्स में छूट ने महिलाओं की जिंदगी पर बड़ा असर डाला है। डेढ़ साल में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये की जमीन, फ्लैट, घर, खेत व दुकान पर महिलाओं का मालिकाना हक हुआ है।

विज्ञापन
Women became owners of assets worth Rs 1.35 lakh crore in 18 months in up
demo pic...

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा सशक्त हो रही हैं। रजिस्ट्री शुल्क और टैक्स में छूट ने महिलाओं की जिंदगी पर बड़ा असर डाला है। डेढ़ साल में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये की जमीन, फ्लैट, घर, खेत व दुकान पर महिलाओं का मालिकाना हक हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गिफ्ट डीड और महिलाओं के नाम रजिस्ट्री में आंशिक छूट का ही परिणाम है कि संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष 2022 में करीब 10.29 लाख प्रापर्टी की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम की गई। इतनी संपत्तियों की सरकारी कीमत ही 92 हजार करोड़ रुपये है, जिस पर सरकार को करीब 5728 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिला।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में लगभग 10.22 लाख संपत्तियां महिलाओं के नाम की गई थीं जिनकी कीमत लगभग 87 हजार करोड़ रुपये थी। तब भी सरकार को 5453 करोड़ रुपये का राजस्व स्टांप के रूप में मिला था। इस साल अभी तक करीब 4.67 लाख रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हो चुकी हैं, जिनकी कीमत 43 हजार करोड़ रुपये है। यानी पिछले डेढ़ साल में 1.35 लाख करोड़ और ढाई साल में 2.22 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति महिलाओं के नाम हो चुकी है। साफ है कि संपत्ति में महिलाओं का ग्राफ लगतार बढ़ रहा है। विभाग का मानना है कि इस साल ये नया रिकार्ड बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष भी पीछे नहीं
वर्ष 2021 से जून 2023 तक जहां 25 लाख प्रापर्टी महिलाओं के नाम हुई तो इसी अवधि में लगभग 83 लाख संपत्तियों की रजिस्ट्री पुरुषों के नाम की गई। प्रापर्टी के लिहाज से सबसे सुनहरा दौर वर्ष 2022 का रहा, जब प्रदेश सरकार ने गिफ्ट डीड को ट्रायल के रूप में पेश किया। रक्त संबंध में केवल पांच हजार रुपये में प्रापर्टी की रजिस्ट्री का असर ये पड़ा कि वर्ष 2021 की तुलना में छह लाख से ज्यादा रजिस्ट्री पुरुषों के नाम हुईं।

संपत्ति में महिलाओं का मालिकाना हक बढ़ा है। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकारण को लेकर सरकार के गंभीर प्रयासों का ये सकारात्मक परिणाम है। पिछले तीन साल में महिलाओं के नाम करीब 25 लाख रजिस्ट्री हुई हैं, जिससे राज्य सरकार को स्टांप के रूप में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की आय हुई है।

-रवीन्द्र जायसवाल, स्टांप,शुल्क व पंजीकरण मंत्री

संपत्ति पर महिलाओं के मालिकाना हक बढ़ने के कारण...

  • गिफ्ट डीड का बड़ा असर पड़ा। महिलाओं के नाम महज पांच हजार रुपये में संपत्ति की गई। खासतौर पर परिवार या पैतृक संपत्ति में उन्हें हक मिला
  • छोटी प्रापर्टी, जिसमें रजिस्ट्री शुल्क कम है, उनमें महिलाओं के नाम पंजीकरण में 10 हजार की छूट का असर
  • मां-पत्नी-बेटी-बहन के नाम प्रापर्टी लेकर किराये पर उठा दी। इससे किराये की आय उनके खाते में जुड़ी और आयकर छूट का लाभ मिला
  • कोरोना काल के बाद प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। उनकी आय होने से इनकम टैक्स रिटर्न भरने का रास्ता खुला। इसी के साथ होम लोन की पात्र हो गईं और संपत्ति खरीद कर आत्मनिर्भर हो गईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed