फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women attempt to do suicide in front of ssp house

महिला ने दरोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप, निगला जहर

Sun, 26 Jul 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 26 Jul 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
women attempt to do suicide in front of ssp house

लखनऊ के बीकेटी इलाके की एक महिला ने शनिवार शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस में जहर खा लिया। साठ बरस के एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा रही महिला बोली कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आननफानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और बेटे व बहू को जानकारी दी।

विज्ञापन


करीब 45 साल की महिला शनिवार शाम 5 बजे एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंची। जहां तैनात महिला कांस्टेबल मंजू लता को उसने बताया कि अलीगंज थाने में तैनात दरोगा बरातीलाल गौतम ने शादी का झांसा देकर एक जनवरी 14 की रात उससे संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद शादी से मुकर गया। बीकेटी थाने व अफसरों से शिकायत की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरी बार एसएसपी से गुहार लगाने आई है। सुनवाई न हुई तो जान दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का जीजा लगता है दरोगा

women attempt to do suicide in front of ssp house

कैंप ऑफिस में एसएसपी के मौजूद न होने की बात सुनते ही महिला ने पुड़िया में रखा जहर फांककर पानी पी लिया। थोड़ी देर बाद गश खाकर गिर गई। इस बीच उसने मीडिया कर्मियों को बताया कि वह पति से नाता तोड़ चुकी है।

वह सिलाई सेंटर पर काम करती है। परिवार में बेटा-बेटी व बहू है। डेढ़ साल पहले गांव अस्ती में रहने वाले रिश्तेदार जयराम व उसकी पत्नी बसंता ने शादी की बात चलाई थी।

बसंता ने उसे बताया कि उसके जीजा बरातीलाल गौतम अलीगंज थाने में दरोगा हैं। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दूसरी शादी करना चाहते हैं। एक जनवरी 14 को जयराम व बसंता के साथ बरातीलाल उसके घर पहुंचा। इस दौरान उससे गलत संबंध बना लिए।

महिला ने कहा कि रिश्तेदारों को बरातीलाल से उसके संबंध की जानकारी हो गई थी। शादी से टालमटोल पर बदनामी होते देख उसने दबाव बनाया। दरोगा के इन्कार किए जाने पर बीकेटी थाने में शिकायत की।

नतीजा न निकलने पर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। उसने 30 दिसंबर 14 को महिला सम्मान प्रकोष्ठ में अर्जी दी। इसके बाद तत्कालीन एसएसपी यशस्वी यादव से कार्रवाई की मांग की। नतीजा न निकलने पर चार जुलाई को डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया।

उन्होंने एएसपी/सीओ बीकेटी गरिमा सिंह को जांच सौंपी। फिर दरोगा बरातीलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

छह दिन बाद रिटायर होने वाला है दरोगा

women attempt to do suicide in front of ssp house

सीओ अलीगंज राजेश यादव ने बताया कि पूर्व में महिला की शिकायत पर एएसपी/सीओ गरिमा सिंह ने मामले की जांच की थी। महिला की दरोगा बरातीलाल से बातचीत होती थी लेकिन उसके द्वारा गलत संबंध बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई। महिला के विवाद उजागर हुए थे।

सीओ अलीगंज ने जानकारी दी कि दरोगा बरातीलाल गौतम अस्वस्थ होने की वजह से कुछ दिनों से छुट्टी पर है। साठ बरस के हो चुके बरातीलाल को 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना है।

आरोप लगा रही महिला ने कुछ दिनों पहले उनसे संपर्क किया था। उसने बरातीलाल की नौकरी के अभिलेखों में अपना नाम बतौर पत्नी दर्ज करने की मांग की थी। कहा था कि सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले फंड में बरातीलाल के बच्चों के साथ वह भी हिस्सेदार है।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहते हैं कि मैंने सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा व इंस्पेक्टर विजयमल यादव से मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसओ बीकेटी को पुलिस टीम के साथ जाकर सिविल अस्पताल में पड़ताल करने को कहा। महिला द्वारा की गई शिकायत की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed