फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's body found hanging; friend accused of murder

Lucknow News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; friend accused of murder
सरिता की फाइल फोटो।
लखनऊ। कृष्णानगर में एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय सरिता का शव उनके घर में लटका मिला। पति दीपक ने दोस्त पर पत्नी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के गौरा गांव निवासी दीपक पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ एलडीए कॉलोनी में रहते हैं। दीपक के अनुसार, वह फेरी लगाते हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर निकले थे। करीब 11 बजे उन्होंने पत्नी को कॉल की। पर बार-बार कॉल कट होती रही और कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। ऐसे में उन्होंने पड़ोसी को कॉल कर उनके घर जाने के लिए कहा। पड़ोसी ने बच्चों को बाहर देखा और सरिता को कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका पाया। सूचना पर दीपक तुरंत घर पहुंचे और सरिता को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस और सरिता के पिता राजकुमार को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पति का आरोप, घटना से पहले पत्नी का हुआ झगड़ा
दीपक के अनुसार, उन्हें नंदिनी ने बताया कि घटना से पहले मां का दोस्त घर आया था। उसने बच्चों को टॉफी का लालच देकर बाहर भेज दिया था। दीपक ने बताया कि सरिता की उस दोस्त से बातचीत होती थी। कुछ समय पहले उसका दोस्त से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से उसने घर आना बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने कहा कि सरिता के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पति ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed