फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman who filed case against Gayatri Prasad Prajapati gets bail.

UP: गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का केस कराने वाली महिला को फर्जीवाड़े मामले में बेल, पिछली अर्जी हुई थी खारिज

Wed, 10 Apr 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Apr 2024 12:12 AM IST
सार

चित्रकूट की महिला को फर्जीवाड़े में जमानत मिल गई है। महिला की अधिवक्ता सुनीति सचान का कहना था कि मामले में अभी तक आरोप ही निर्धारित नहीं हुए हैं। मामले में आरोपी महिला के बेगुनाह होने की भी दलील दी।

विज्ञापन
Woman who filed case against Gayatri Prasad Prajapati gets bail.
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली चित्रकूट की महिला को फर्जीवाड़े मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


स्थानीय गोमती नगर विस्तार थाने में जालसाजी व फर्जीवाड़े के वर्ष 2020 में दर्ज कराए गए मामले में आरोपी महिला की पहली जमानत अर्जी पिछले साल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने यह दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी। इस फर्जीवाड़े के आरोपों वाले मामले में प्रजापति भी सह अभियुक्त हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश आरोपी महिला की दूसरी जमानत अर्जी पर दिया। आरोपी महिला की अधिवक्ता सुनीति सचान का कहना था कि मामले में अभी तक आरोप ही निर्धारित नहीं हुए हैं और महिला 10 सितंबर 2022 से जेल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अभियोजन को 22 गवाहों का परीक्षण करना है। इसका ट्रायल पूरा होने में काफी समय लगेगा। मामले में आरोपी महिला के बेगुनाह होने की भी दलील दी। उधर, सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध किया। इस पर कोर्ट ने आरोपी महिला की दूसरी जमानत अर्जी को शर्तों के साथ मंजूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed