{"_id":"66f9490e32f9acdc60092050","slug":"woman-was-murdered-for-protesting-against-gang-rape-lucknow-news-c-13-lko1027-893908-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर की गई थी महिला की हत्या
Sun, 29 Sep 2024 06:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। माल की रहने वाली महिला की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर की गई थी। इटौंजा पुलिस ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि महिला 22 सितंबर को लापता हुई थी। 27 सितंबर की दोपहर उनका शव इटौंजा के अड़करिया खुर्द गांव में रामकरन के खेत में मिला था। शिनाख्त के बाद उनके पति ने शनिवार देर रात अकड़रिया खुर्द के मोनू व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज कराया था। रविवार को इटौंजा पुलिस ने माल रोड से मोनू रावत, उसके दो साथियों अकड़रिया खुर्द के करन और राजापुर के करन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मोनू व महिला के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
पेशे से मजदूर हैं तीनों आरोपी
मोनू 22 सितंबर को महिला को साथ लेकर आया और फिर अकड़रिया खुर्द गांव में रामकरन के खेत में साथियों संग मिलकर दुष्कर्म किया था। विरोध पर हत्या कर दी थी। एसीपी बीकेटी ने बताया कि निशानदेही पर महिला का श्रम कार्ड, वोटर कार्ड, फोटो, टूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। तीनों आरोपी पेशे से मजदूर हैं।