30 हजार में खरीदकर लाया लड़की, 50 हजार में किया सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में एक महिला की खरीद-फरोख्त की खबर आई सामने आई है। रायबरेली से 30 हजार में खरीदकर लाई गई युवती का बौंडी निवासी युवक ने यहां 50 हजार में सौदा तय कर दिया। युवती के विरोध करने पर उसे लाठियों ने पीट दिया।
गुरुवार रात भागी युवती ने नदी पार कर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने पीड़िता को एक होमगार्ड के घर शरण दिलाई है। सुबह पुलिस टीम ने युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
घाघरा के उस पार स्थित बौंडी के अहिरनपुरवा गांव निवासी करिया प्रसाद 15 दिन पहले रायबरेली शहर से सटे एक गांव की 32 वर्षीय युवती को 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
उसने युवती से शादी करने की बात कही थी लेकिन घर में 15 दिन पत्नी के रूप में रखने के बाद करिया ने 50 हजार रुपये में उसका सौदा गांव के एक युवक से तय कर दिया।
युवती ने नाविकों को सुनाई आपबीती
इसकी भनक गुरुवार शाम जब युवती को लगी तो उसने विरोध किया। इस पर करिया ने लाठियों से उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। देर रात किसी तरह युवती भाग निकली। उसने तट पर लगी नाव के नाविकों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर नाविकों ने उसे नदी पार करा दिया। इस पार आकर युवती ने ग्रामीणों से मदद मांगी।
बेलहा-बेहरौली तटबंध पर रह रहे ग्रामीणों ने पूरे मामले से बौंडी पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष बीके यादव ने रात में ही मौके पर पहुंचकर युवती से पूछताछ की फिर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे थाने के होमगार्ड दिनेश सिंह के रानीबाग गांव स्थित घर पर शरण दिला दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने जो बातें बताई हैं, उसके आधार पर एक पुलिस टीम नदी के उस पार रवाना की गई है लेकिन आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।