{"_id":"67091faa50d9bd028402ea61","slug":"woman-sipahi-died-of-dengue-was-posted-in-malihabad-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मलिहाबाद में तैनात महिला सिपाही की शाहजहांपुर में डेंगू से मौत, एक महीने पहले बेटे को दिया था जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मलिहाबाद में तैनात महिला सिपाही की शाहजहांपुर में डेंगू से मौत, एक महीने पहले बेटे को दिया था जन्म
Fri, 11 Oct 2024 06:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:22 PM IST
सार
महिला आरक्षी डेढ़ माह से मातृत्व अवकाश पर थीं। उनकी पहली पोस्टिंग लखनऊ के निगोहां थाने पर हुई। वह बरेली की रहने वाली थी। प्रसव के बाद डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
मलिहाबाद थाने में तैनात सिपाही पूजा सक्सेना (28) की शाहजहांपुर के सेहरामऊ में अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। वह बरेली के सुभाषनगर थानाक्षेत्र के करगैना की रहने वाली थीं। उन्होंने बीते 11 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि 2019 बैच की आरक्षी पूजा डेढ़ माह से मातृत्व अवकाश पर थीं। उनकी पहली पोस्टिंग लखनऊ के निगोहां थाने पर हुई। दो वर्ष पूर्व निगोहां से मलिहाबाद स्थानांतरण हुआ था। वह महिला आरक्षी बैरक में रहती थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही
उनकी शादी पिछले वर्ष शाहजहांपुर के सेहरामऊ निवासी अमित सक्सेना से हुई थी। डेढ़ माह पूर्व मातृत्व अवकाश लेकर घर गई थीं। अमित ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद पत्नी की सेहत बिगड़ने लगी थी। अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी।