फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman shot herself dead in family dispute

Lucknow News: पारिवारिक विवाद में महिला ने खुद को मारी गोली, मौत

Wed, 23 Apr 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman shot herself dead in family dispute
पारिवारिक विवाद में महिला ने खुद को मारी गोली, मौत
बख्शी का तालाब। नवीकोट नंदना स्थित नई बस्ती में मंगलवार दोपहर पारिवारिक विवाद में प्राॅपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन (28) ने खुद को गोली मार ली। खाना खाने के दौरान अतुल ने शुगर की मरीज मां को चावल परोसने पर गुंजन को टोका था। इसी बात पर झगड़ा हो गया और गुंजन ने अतुल की लाइसेंसी पिस्टल से पेट में गोली मार ली।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि माल के मवई निवासी अतुल सिंह नवीकोट नंदना नई बस्ती में मकान बनवाकर रहते हैं। दोपहर में गुंजन ने पति को फोन कर खाना खाने के लिए बुलाया था। दोपहर डेढ़ बजे अतुल घर पहुंचे थे। पूछताछ में पता चला है कि लंच के दौरान गुंजन ने सास को ज्यादा चावल परोस दिया। यह देखकर अतुल ने टोक दिया।
विज्ञापन

अतुल ने गुंजन से कहा कि मां को शुगर है, इसके बावजूद चावल खिला रही हो। इसी बात पर कहासुनी हो गई। नाराज होकर गुंजन कमरे में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो गुंजन खून से लथपथ मिलीं। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा में गुंजन की मौत हो गई। उनकी एक साल की बेटी लवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने नहीं दी सूचना, पुलिस को सोशल मीडिया से हुई जानकारी
परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की खबर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। हालांकि, काफी देर तक बीट इंचार्ज रनवीर सिंह घटना के बारे में इन्कार करते रहे। एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने मामले की पुष्टि की। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पिस्टल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed