{"_id":"603524058ebc3ee8fd5e535d","slug":"woman-passenger-saved-from-the-moving-train-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री की बचाई जान
Tue, 23 Feb 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मचारी की सतर्कता के चलते महिला यात्री की जान बच गई। मंगलवार सुबह लखनऊ से चलकर नई-दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 02419 गोमती एक्सप्रेस के चारबाग स्टेशन से प्रस्थान होते ही एक महिला यात्री (लड़की ) ने चलती गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया तो वह प्लेटफार्म पर गिर गई और प्लेटफार्म पर घिसटने लगी।
उस समय ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी विनीता कुमारी की नजर उस लड़की पर पड़ी तो उसने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन के दौरान दौड़ कर घिसटती हुई लड़की को सकुशल बचा लिया, जिससे उसके जीवन की रक्षा हो सकी। इससे पहले भी विनीता कुमारी ने प्रशंसनीय कार्यशैली का परिचय देते हुए इसी साल चार जनवरी को भी एक महिला यात्री के जीवन की रक्षा की थी, जिसके लिए मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी द्वारा इस महिला कर्मचारी को पुरस्कृत किया जा चुका है।