फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman jumps into Sharda Canal with two-year-old daughter

Lucknow News: दो साल की बेटी के साथ शारदा नहर में महिला ने लगाई छलांग

Tue, 18 Apr 2023 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Apr 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Sharda Canal with two-year-old daughter
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो साल की बेटी के साथ एक महिला शारदा नहर में कूद गई। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, वहीं मायका पक्ष का आरोप है कि पति की प्रताड़ना के चलते उसने नहर में छलांग लगाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे खेरी मजरे झकरासी गांव निवासी महेश कुमार के घर से कुछ दूरी से ही शारदा नहर निकली है। शाम 3.30 बजे उसकी पत्नी सरिता उर्फ रिंकी (27) बेटी डिंपल (़2) के साथ शारदा नहर में छलांग लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही भदोखर थानेदार राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर नहर मेंं मां-बेटी की खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ सदर वंदना सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। सीओ ने बताया कि मां-बेटी की खोजबीन के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत दल की टीम को बुलाया गया है। मायका पक्ष ने पति पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

शारदा नहर में महिला के बेटी संग कूदने की जानकारी मिली तो थानेदार राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा जुटा था। कोई नहर में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस पर थानेदार ने वर्दी उतारी और स्वयं नहर में कूदकर मां-बेटी की खोजबीन करने लगे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। थानेदार कहते हैं कि नहर में पानी का बहाव तेज है। आशंका है कि मां-बेटी बहकर दूर चली गई। दोनों की खोजबीन में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed