{"_id":"635f9ca0a4f6d436a557271b","slug":"woman-got-arrested-with-seven-crore-rupees-cocaine-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smuggling: कैप्सूल में भरकर सात करोड़ की कोकीन की तस्करी कर रही थी महिला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Smuggling: कैप्सूल में भरकर सात करोड़ की कोकीन की तस्करी कर रही थी महिला, गिरफ्तार
Mon, 31 Oct 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:30 PM IST
सार
बलरामपुर पुलिस ने कैप्सूल में भरकर सात करोड़ रुपये की कोकीन लेकर जा रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि वह इसे देश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने जा रही थी।
विज्ञापन
नेपाली महिला तस्कर के साथ एसपी राजेश कुमार सक्सेना व पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर के जरवा स्थानीय थाने की पुलिस ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एक नेपाली महिला तस्कर को सात करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास कोकीन से भरे 40 कैप्सूल बरामद हुए हैं। कोकीन का कुल वजन 690 ग्राम है। यह कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि जरवा कोतवाली के उपनिरीक्षक राम कुमार वर्मा की टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र के निकट गश्त करते हुए पियरा पहाड़ी नाले के किनारे बैठी हुई एक संदिग्ध नेपाली महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह वाहन का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
तस्वीरें देखें - मुख्यमंत्री योगी ने बल्लेबाजी में आजमाए हाथ, शॉट खेलकर बेहद खुश नजर आए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दबे या दबाए जा रहे मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही पार्टी
महिला के पास एक बैग था। संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर 40 कैप्सूलों में भरी 690 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ बताई जा रही है। महिला की पहचान दिल कुमारी विश्वकर्मा उर्फ विमला निवासी गुरंगनाका गांव पालिका बेला थाना गढ़वा जनपद डांग राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान इस महिला ने बताया कि यह कोकीन बलरामपुर के रास्ते देश के अन्य स्थानों पर पहुंचाने जा रही थी। महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद कोकीन सीज कर दी गई है। जरवा कोतवाल दुर्विजय की टीम को इस कामयाबी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम दिया गया है।