फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman employee of private finance company died after drowning in Gomti river in Lucknow

UP News: सुबह रिवर फ्रंट पर टहलते हुए लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, लिखा- लवली मॉर्निंग; कुछ देर बाद आई मौत की खबर

Sun, 20 Apr 2025 08:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 08:49 AM IST
सार

निजी फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी ने सुबह गोमती रिवर फ्रंट पर टहलते हुए व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा- 'लवली मॉर्निंग'। कुछ देर बाद नदी में गिरने से डूबकर उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में लापता बुजुर्ग का शव गोमती नदी में उतराता मिला। 

विज्ञापन
woman employee of private finance company died after drowning in Gomti river in Lucknow
गोमती बैराज से गुजरते वाहन।

विस्तार

लखनऊ में शनिवार को निजी फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी आराधना मिश्रा (26) गोमती नदी में गिर गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। वह मूल रूप से बहराइच के रंजीतपुर की रहने वाली थीं। घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मृतका के भाई दीपक के मुताबिक, आराधना चिनहट के कमता में रूममेट अनु के साथ रहती थीं। वह निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं। उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे। रूममेट ने बताया कि सुबह सात बजे आराधना कैब बुक कर रिवर फ्रंट गई थीं। वह गोमती किनारे खड़ी होकर नीचे देख रही थीं। तभी अचानक वह नदी में गिर गईं। गोताखोरों ने आराधना को बाहर निकाला, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

गिरने से पहले लगाया था व्हाट्सएप स्टेटस

अनु के मुताबिक आराधना ने रिवर फ्रंट के पास टहलने का स्टेटस भी लगाया था। इसमें उन्होंने लवली मॉर्निंग लिखा था। परिवार में पिता बृजराज मिश्र, मां और एक और भाई हर्षित है। दीपक ने बताया कि बहन की रिश्ते की बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती में उतराता मिला लापता वृद्ध का शव

इसके अलावा वजीरगंज में शनिवार सुबह डालीगंज पुल के पास गोमती में इंदिरानगर-बी ब्लॉक निवासी वृद्ध बलवीर सिंह (86) का शव उतराता मिला। मामले की जानकारी होने पर कुलदीप ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। कुलदीप ने बताया कि 12 अप्रैल को पिता लापता हुए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिता बीमार रहते थे। मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed