फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies during treatment at private hospital, commotion ensues

Lucknow News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Tue, 13 Oct 2026 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment at private hospital, commotion ensues
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मलूकपुर ढकवा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोसाईगंज के सिटीकिहा कला निवासी मनीषा (25) की तीन साल पहले बाराबंकी के सतरिख क्षेत्र के किस्तीपुर निवासी नरेंद्र कुमार से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, खांसी-बुखार और सांस लेने में परेशानी के चलते मनीषा को छह अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए 1.80 लाख रुपये का खर्च बताया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed