{"_id":"686442ae38d1d7c8f204e173","slug":"woman-dies-after-delivery-family-members-create-ruckus-lucknow-news-c-13-knp1050-1273199-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हंगामे के दौरान पुलिस और जुटी भीड़।
लखनऊ। माल इलाके में मंगलवार को निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में परिजनों और अस्पताल प्रशासन ने समझौता कर लिया।
माल क्षेत्र के बहरौरा गांव निवासी सचिन उर्फ बउवा ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा (25) को 28 जून को प्रसव पीड़ा होने पर सैदापुर के आम्रपाली अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां सिजेरियन ऑपरेशन से पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया। सचिन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पूजा की हालत बिगड़ गई। यह देख डॉक्टरों ने पूजा को दुबग्गा स्थित नोवेल हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां मंगलवार सुबह पूजा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर आम्रपाली हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा किया।
अस्पताल के डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। करीब पांच घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। सूचना पर माल, मलिहाबाद व रहीमाबाद तीन थाने की पुलिस समेत पीएसी बल को मौके पर बुला लिया गया। अस्पताल प्रशासन व परिजनों ने बाद में दो लाख रुपये में सुलह कर लिया।