फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies after being hit by speeding bike

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 06 Oct 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by speeding bike
प्रतीकात्मक।
आलमबाग। बाराबिरवा में सोमवार सुबह बेटे के साथ पैदल जा रहीं बुधाना (48) तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुधाना को बेटे अमरेश ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

काकोरी की नई बस्ती निवासी बुधाना अपने छोटे बेटे के साथ गांव जाने के लिए अवध चौराहे की ओर साधन पकड़ने जा रही थीं। अपोलो अस्पताल के पास तेज रफ्तार बाइक उनके टकरा गई। एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ निवासी उनके बड़े बेटे गणेश ने बताया कि बुधाना करीब एक महीने से उनके पास रह रही थीं। सोमवार को वह अमरेश के साथ गांव लौटने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

कृष्णानगर थाने के उपनिरीक्षक पंकज सारस्वत ने बताया कि हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है और लोकबंधु अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी पहचान बरिगंवा निवासी अमन के रूप में हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed