{"_id":"6966b15da1556cdccd02eb57","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-lucknow-news-c-13-lko1070-1557625-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Wed, 14 Jan 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पूजा दुबे की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा में सोमवार रात भमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से पूजा दुबे (27) की मौत हो गई।
सुल्तानपुर के हलियापुर गांव की रहने वालीं पूजा शाहपुर भमरौली स्थित न्यू कॉलोनी में पति प्रदीप और बेटे के साथ रहती थीं। प्रदीप के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे पूजा घर से बाहर निकली थीं, मगर देर रात तक नहीं लौटीं। उन्हाेंने पूजा की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब दस बजे दुबग्गा पुलिस ने उन्हें रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान पत्नी के रूप में की।
एडिशनल इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से पूजा रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं।