फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died in suspicious circumstances

Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 27 Jul 2023 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
पति पर जहर देकर मार डालने का आरोप
विज्ञापन

मिल एरिया क्षेत्र के पूरे छेदा खां मजरे अमावां गांव का मामला
बहन की तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। बहन ने थाने में तहरीर देकर पति पर जहर देकर महिला को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे छेदा खां मजरे अमावां गांव निवासी राम सजीवन की पत्नी रामावती (40) की 25 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की बहन गीता देवी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रामावती और रामजीवन के बीच किसी अन्य महिला को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते जहर खिलाकर उसकी बहन को मार दिया गया। बहन की मौत 25 जुलाई को हुई थी, लेकिन घटना की सूचना 26 जुलाई को दी गई। मृतक रामावती की रामसजीवन के साथ दूसरी शादी हुई थी। महिला का एक बेटा (15) है। मां की मौत से बेटा गमगीन है। पहली पत्नी से भी रामसजीवन को एक लड़का और एक लड़की है। दोनों की शादी हो चुकी है। उधर, थानेदार संंजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed