फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died in silver jublee bmc hospital.

लापरवाही: ‘मौत’ के इंजेक्शन ने छीनी मासूम से मां

Sat, 17 Jan 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
woman died in silver jublee bmc hospital.

पति ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन

सिल्वर जुबली बीएमसी में बुधवार रात प्रसूता की अचानक मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी।

परिवारीजन के पूछने पर स्टाफ ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर खाना खाने घर गई हैं। आने में देर हो जाएगी। इसके बाद परिवारीजन प्रसूता को क्वीन मेरी लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फैजुल्लागंज निवासी राजू गौड़ की पत्नी पूनम (28) को प्रसव पीड़ा के बाद बुधवार सुबह ग्यारह बजे सिल्वर जुबली बीएमसी में भर्ती कराया।

राजू ने बताया कि करीब पौने एक बजे पूनम ने शिशु को जन्म दिया। रात आठ बजे वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद पूनम के मुंह से झाग आने लगा।

विज्ञापन

दोषी डॉक्टर पर होगी कार्रवाई

woman died in silver jublee bmc hospital.

इसके बाद सिस्टर ने क्वीन मेरी ले जाने का कहा। रात नौ बजे परिवारीजन उसे क्वीन मेरी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजू का आरोप था कि गलत इंजेक्शन लगाने और डॉक्टर के न होने से पत्नी की जान चली गई। घरवालों ने देर रात दस बजे मामले की सूचना फोन पर सीएमओ को दी।

मौके पर पहुंचे एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मरीज के इलाज का ब्यौरा देखा गया, सब कुछ ठीक था। जब हम बीएमसी पहुंचे तो उस वक्त ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रीती सचान नहीं थी। इसका कारण उनसे पूछा जाएगा।

मुझे मामले की सूचना रात करीब साढ़े नौ बजे मिली। इसके बाद एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी और डॉ. एपी सिंह को मौके पर भेजा था।

सिल्वर जुबली अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। बीएमसी अधीक्षक से भी जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed