{"_id":"605a4bec8ebc3ec89761f3d6","slug":"woman-died-but-postmartam-report-is-different-lucknow-news-lko5710809135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से विवाद के बाद महिला की मौत, पति बोला लगाई फांसी, पोस्टमार्टम में निकला चौंकाने वाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से विवाद के बाद महिला की मौत, पति बोला लगाई फांसी, पोस्टमार्टम में निकला चौंकाने वाला मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना इलाके में पड़ोसी से विवाद के कुछ देर बाद एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने पुलिस को फांसी लगाने की जानकारी दी मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।
आशियाना सेक्टर-ए निवासी अजय चौरसिया घर के पास कैंटीन चलाते हैं। रविवार दोपहर अजय की पांच साल की बेटी सोना घर के छज्जे पर खड़ी होकर खेल रही थी। तभी उसके हाथ से गुड़िया छूटकर सड़क पर गिर गई। इस पर पड़ोसी गोलू के घर के बच्चों ने गुड़िया उठाकर तोड़ दी। यह देख अजय की पत्नी शिखा (28) ने वहां जाकर नाराजगी जताई। गोलू के घर के लोग झगड़ा करने लगे।
शोर-शराबा सुनकर अजय घर से निकले और पत्नी शिखा को डांटकर घर ले आए। कुछ देर बाद शिखा की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पति ने पुलिस को शिखा के फांसी लगाने की जानकारी दी। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने से मामला उलझ गया है। आशियाना इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का कहना है कि शिखा की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।