फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman died because of carelessness of doctor in Paurush Hospital.

Mohanlalganj: डॉक्टर की मनमानी और लापरवाही ने ली प्रसूता की जान, गिड़गिड़ाते रहे परिजन पर एक भी न सुनी

Thu, 02 Mar 2023 02:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Mar 2023 02:19 PM IST
सार

डॉक्टर की मनमानी ने एक महिला की जान ले ली। डॉक्टर ने परिजनों पर दबाव डालकर ऑपरेशन किया और जब प्रसूता की मौत हो गई तो शव निजी वाहन से मेडिकल कालेज भेजवा दिया।

विज्ञापन
Woman died because of carelessness of doctor in Paurush Hospital.
मृतक सोनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पौरूष हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर की मनमानी व लापरवाही ने प्रसूता की जान ले ली। महिला का पति गिड़गिड़ाता रहा लेकिन डॉक्टर नहीं पसीजे आखिर में बेहतर इलाज का झांसा देकर महिला के शव को एक कार मे लादकर मेडिकल कालेज पहुंचा दिया।

विज्ञापन


महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर पौरूष हॉस्पिटल पहुच गये और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पति ने महिला डॉक्टर के विरूद्व पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के मऊ गांव के अवनींद्र अपनी पत्नी सोनी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को पौरूष हॉस्पिटल ले गए। पुलिस को दी तहरीर मे अवनींद्र ने आरोप लगाया है कि पौरूष हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर सुधा सिंह भय दिखाकर पत्नी का आपरेशन करने का दबाव डालने लगी जिसके बाद रूपये जमा करा लिए और बिना किसी जांच के आपरेशन कर बच्चे को निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पत्नी की लगातार हालत बिगड़ रही थी। काफी मिन्नतों के बावजूद डॉक्टर नहीं पसीजी और पत्नी से मिलने तक नही दिया। आरोप है कि बुधवार की रात डॉक्टर ने महिला की मौत के बाद उसके शव को निजी वाहन से मेडिकल कालेज भेजवा दिया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।


महिला की मौत के बाद परिजन शव को पौरूष हॉस्पिटल ले आए और हंगामा करने लगे। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया। महिला के पति ने डॉक्टर के विरूद्व तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, महिला के पति ने शिकायत की है। मामले से संबंधित कागजातों को पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ लखनऊ को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed