{"_id":"6145831f9f839175155c2aaa","slug":"woman-died-and-daughter-injured-when-a-home-collapsed-in-a-village-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा बारिश से तबाही का सिलसिला: छप्पर का मकान ढहने से मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा बारिश से तबाही का सिलसिला: छप्पर का मकान ढहने से मां की मौत, बेटी घायल
Sat, 18 Sep 2021 11:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:41 AM IST
सार
सुल्तानपुर के एक गांव में लगातार बारिश से जर्जर हुआ मकान ढह जाने से हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन हुई तेज बारिश रुकने के बाद भी तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पेमापुर गांव में छप्पर का मकान ढहने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव निवासी दिलीप कुमार शुक्रवार रात अपनी पत्नी कमला (35) देवी व दो बेटियों आयुषी (13) व मोनी के साथ छप्पर के मकान में सोया हुआ था। मकान के चारों तरफ पानी होने से दीवार में काफी नमी हो गई थी। रात करीब एक बजे छप्पर की दीवार भर-भराकर ढह गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सभी घायलों को छप्पर के नीचे से निकाला। ग्राम प्रधान ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। आयुषी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में दिलीप को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, मोनी बाल-बाल बच गई है।
विज्ञापन