फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died after falling from third floor in lucknow.

तीसरी मंजिल से गिरकर विवाहिता की मौत, भाई ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 24 Nov 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
woman died after falling from third floor in lucknow.
दीपमाला (फाइल फोटो), तीसरी मंजिल से गिरी थी विवाहिता। - फोटो : अमर उजाला
माल में विवाहिता ने पारिवारिक कलह के दौरान घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भेजा है। भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कलह के दौरान पत्नी ने खुद जान दे दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शुक्रवार देर रात सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वॉय की पत्नी दीपमाला (38) ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सीएचसी में बने आवास में घनश्याम पत्नी दीपमाला और बेटे अंश के साथ रहता है। बड़ा बेटा आयुष ताऊ के साथ आलमबाग में रहता है। भाई मनोज कुमार के मुताबिक, घनश्याम शराब का आदी था जो पत्नी पर शक करता था।
विज्ञापन


इसको लेकर अक्सर दोनों में मारपीट होती थी। शुक्रवार रात आठ बजे घनश्याम नशे में घर पहुंचा और पत्नी से एक हजार रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार किया। इस पर घनश्याम गुस्से से आग बबूला होकर पिटाई करने लगा। यह देख बेटा अंश बीचबचाव करने पहुंचा तो उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच दीपमाला जान बचाने को तीसरी मंजिल पर जा छिपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से घनश्याम भी छत पर पहुंच गया। वहां भी उसने पत्नी को पीटा। आरोप है इसी बीच घनश्याम ने दीपमाला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिससे उसका दाहिना पैर कई जगह से टूट गया शरीर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। चीख सुनकर पड़ोसी और ड्यूटी पर तैनात डॉ. कसफु द्दीन मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक पत्नी ने गुस्से में की आत्महत्या

उन्होंने अधीक्षक डॉ. केडी मिश्र और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। खबर पाते ही मायके वाले भी पहुंच गए। उधर, पुलिस के मुताबिक, पति घनश्याम के पैसे निकालने पर पत्नी से झगड़ा हुआ और पत्नी ने गुस्से में आकर तीसरे मंजिल से कूदकर जान दे दी। भाई की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या के आरोप पर दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पति पर दर्ज हुआ था दहेज उत्पीड़न का केस
भाई मनोज कुमार के अनुसार पहले भी रुपये की मांग को लेकर पति सहित परिवार के अन्य लोग मृतका को मारते पीटते थे। जिससे आहत होकर 2007 में उसने पति घनश्याम, ननद माधुरी, देवर सुनील और प्रेम के विरुद्ध न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसमें आपसी समझौते पर बाद में केस वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed