{"_id":"5ede3df78ebc3e908e027b15","slug":"woman-died-after-consuming-poison-in-itiyathok-thana-kshetra-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला के लिए देर से पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला के लिए देर से पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में मौत
Mon, 08 Jun 2020 07:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिखलौल निवासी अमन शुक्ला ने बताया कि उसकी पत्नी गीता देवी(25) ने रविवार की शाम कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय वह अपने मायके बादीपुर गांव में ही थी।
विज्ञापन
सूचना पाकर वह वहां पहुंचा और एंबुलेंस को लगातार फोन करता रहा। मगर एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद ही मिल पाई। इस बीच उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
एंबुलेंस कर्मचारी उसे जिला अस्पताल में ले जाने के बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक लेकर चले गए। इसमें भी काफी समय व्यतीत हो गया और वहां इलाज भी नहीं हो सका। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां सोमवार की सुबह गीता देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है मगर कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन