{"_id":"64403284bfc7853e16028769","slug":"woman-commits-suicide-in-grief-over-sons-disappearance-raebareli-news-c-13-1-191364-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटे के गायब होने के गम में महिला ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटे के गायब होने के गम में महिला ने कर ली खुदकुशी
Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र के बलभद्रखेड़ा मजरे खीरों गांव में बुधवार को महिला का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस की मानें तो महिला बेटे के गायब होने से परेशान थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
बलभद्रखेड़ा गांव निवासी रामस्वरूप लोधी का बेटा सर्वेश तीन साल पहले लुधियाना कमाने गया था। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। इससे उसकी मां सुमित्रा (55) काफी परेशान रहती थी। पति रामस्वरूप ने बताया कि पत्नी का काफी इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर में कमरे के अंदर पंखे के हुक से
रस्सी के सहारे सुमित्रा का शव लटकता पाया गया। इसकी जानकारी होने से परिजन दंग रह गए। सुमित्रा की मौत से पति रामस्वरूप, बेटे राजकुमार, शिव कुमार, महेश कुमार समेत अन्य परिजनों में कोहराम मचा है। थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि पृथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।