{"_id":"5cb2e37dbdec2214173a3d99","slug":"woman-commits-suicide-in-drm-office-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ऑफिस में महिला अकाउंटेंट ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ऑफिस में महिला अकाउंटेंट ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Sun, 14 Apr 2019 07:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
अकाउंटेंट सोनी कुमारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में कार्यरत आलमबाग की बीजी कॉलोनी निवासी सोनी कुमारी (30) ने रविवार सुबह चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी सुमित ने उसे खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आई पुलिस सोनी को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोनी के कमरे से आलमबाग थानाध्यक्ष के नाम लिखा एक शिकायती पत्र मिला है, जिसमें उसने डीआरएम कार्यालय के छह अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोनी कुमारी मूलरूप से बिहार के नालंदा स्थित बिहार शरीफ जमुनापुर की रहने वाली थी। वह उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल डीआरएम कार्यालय में बतौर लेखा सहायक तैनात थीं और करीब दो साल से आलमबाग की बीजी कॉलोनी में चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्य अक्सर यहां आते-जाते रहते थे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही सोनी की मां बिहार वापस गई थीं। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें जमीन पर पड़ा देखा गया। पुलिस की अब तक की छानबीन में सोनी के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सोनी के कमरे से एक प्रार्थनापत्र मिला है जिसमें उन्होंने अपने छह अधिकारियों के नाम लिखे हैं।
प्रार्थनापत्र को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। सोनी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथ काम करने वाले अन्य महिला व पुरुष कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।