{"_id":"62346ab96c81b10aeb33b951","slug":"woman-beats-up-home-guard-with-slippers-at-charbagh-railway-station-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
Fri, 18 Mar 2022 11:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात किसी बात को लेकर एक महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीट दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने फुटओवर ब्रिज पर खेल रही बच्ची और डांटा और डंडे से हाथ तोड़ने की बात कही थी। इस पर भड़की महिला ने विरोध जताया तो होमगार्ड ने अभद्रता की।
विवाद बढ़ने पर होमगार्ड ने महिला को डंडे से पीटने की धमकी दी तो वह भड़क गई। दोनों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। इस पर महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीट दिया। होमगार्ड ने भी महिला को धक्का दिया तो वह गिर गई। हालांकि महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने होमगार्ड को पकड़ लिया।
इस दौरान वहां भीड़ लग गई और आरपीएफ की महिला सिपाही ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस बारे में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है, जबकि किसी यात्री ने घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।