{"_id":"6564fb10f749e5a5ff0e612a","slug":"woman-army-appointment-agniveer-lucknow-news-c-13-lko1012-509102-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में दिखाया जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में दिखाया जुनून
विज्ञापन
लखनऊ। सर्द मौसम में महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचीं अभ्यर्थियों ने देशप्रेम के जज्बे के साथ अपनी ताकत का भी परिचय दिया। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय रैली में आईं अभ्यर्थियों के दमखम को अफसरों ने भी सराहा।
मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पुरुषों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली गत 16 नवम्बर से शुरू हुई थी, जो 22 को समाप्त हुई। इसी क्रम में अब सोमवार को अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का शुभारंभ हुआ है। पहले दिन 780 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें से 500 अभ्यर्थियों ने ही आमद दर्ज कराई। दो दिवसीय भर्ती रैली में कुल 15 सौ अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती रैली में यूपी व उत्तराखंड की अभ्यर्थियों को शामिल होना है। सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई थी। एंट्री के बाद पहले चरण में 16 सौ मीटर की दौड़ हुई, जिसमें अभ्यर्थियों ने जोश का परिचय दिया। दौड़ में पास होने वाली अभ्यर्थियों को लॉन्ग व हाई जम्प में शामिल होने का अवसर मिला, जहां उन्होंने अपना दमखम दिखाया। मंगलवार को भी अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगी। फिजिकल टेस्ट के बाद पास होने वाली अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी, जिनकी ट्रेनिंग बंगलूरू में कराई जाएगी।