{"_id":"63312831ac9b995e2b6f3207","slug":"woman-and-her-baby-died-in-queen-mary-of-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: नवजात और प्रसूता की मौत, केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: नवजात और प्रसूता की मौत, केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
Mon, 26 Sep 2022 09:48 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:48 AM IST
सार
केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार ऑपरेशन की बात कहने पर भी डॉक्टरों ने न सुनी और दोनों की मौत हो गई। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में इलाज के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत के बाद घर वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के घर वालों ने अस्पताल प्रशासन व पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की है।
विज्ञापन
डा स्नेहा के पिता सूर्य कुमार ने बताया कि बाबूगंज निवासी डॉ स्नेहा बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थीं। गर्भावस्था के दौरान उनका इलाज क्वीनमेरी से चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर 20 सितंबर को उन्हें क्वीनमेरी में भर्ती कराया गया। स्नेहा के पति डॉ हरिओम हरदोई में तैनात हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार भर्ती के दौरान स्नेहा की हालत खराब होती गई लेकिन डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। उनकी पत्नी सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं, बेटी की हालत खराब होने पर वे बार-बार ऑपरेशन करने की बात करती रहीं लेकिन डॉक्टरों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
ऐसी हालत में रविवार को पहले नवजात और बाद में प्रसूता की भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उनको इलाज के पूरे कागज भी नहीं दिए। इसलिए उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली में तहरीर दी है और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उनके अनुसार अस्पताल में जूनियर डाक्टरों से इलाज करवाया जाता है। समय पर आपरेशन ना होने के कारण मां और बच्चे की मौत हुई है।